आज दफ्तर में AC पूरे दिन तेज़ चला। शाम तक स्किन बिल्कुल रूखी लग रही थी। कोहनी और गर्दन पर हल्की खुजली भी लौट आई, बारिश का मौसम है तो ऐसा होता ही है।
काम के बीच में मॉइस्चराइज़र लगाया, फिर घर आकर बच्चों को सुलाने के बाद 2 बारा लगाया। ये अब रोज़ की आदत बन गई है (छोड़ती नहीं हूं चाहे कितनी भी थकान हो)।
खाने में मसाला आज कम रखा, डेयरी भी नहीं ली। त्योहार पास है तो पहले से थोड़ा संभल के चल रही हूं।
काम से छोटा ब्रेक मिला तो थोड़ी देर ड्राइंग कर ली, ध्यान वहीं से हट जाता है।
शाम को कुछ पुराने कपड़े निकाले, सामान समेटना है ना। उसमें से कुछ ऐसे कपड़े मिले जो स्किन को सूट नहीं करते थे, उनको अलग रख दिया।
