आज सुबह क्रीम लगाई, करीब 9 बजे।
हाथों में ताकत नहीं थी तो जार का ढक्कन भी मुश्किल से खुला…
फिर लगा ब्रेड बना लूं, आधा घंटा आटा गूंधा, बीच में हाथ दर्द करने लगे।
इस हफ्ते काम कम है तो थोड़ा टाइम मिल गया, वरना ये नहीं हो पाता।
खुजली आज कम रही, बस गर्दन पर हल्की सी।
शाम को गीला कपड़ा 2 बार लगाया।
घर का हिसाब भी 2 दिन से नहीं लिखा था, आज रजिस्टर फिर से खोला।
कुछ खास नहीं, बस लिख दिया।
कल से रूटीन ठीक से शुरू करूंगी, आज बस इतना ही हो पाया।
