← सूची

शरीर का समय ›रोज़ की दिनचर्या

सामान बांधा, खुजली भी आई

पूरा दिन सामान पैक करने में गया।
पुराने बक्से खोले तो धूल बहुत थी।
हाथ की कलाई पर खुजली शुरू हो गई।
पुरानी चीज़ों की धूल से हमेशा यही होता है।

– सुबह क्रीम लगाई थी, फिर पैकिंग में लग गई
– दोपहर में गर्दन पर भी हल्की खुजली आई
– नहाकर शाम को 2 बारा मॉइस्चराइज़र लगाया (हाथ पर ज़रा ज़्यादा)
– आज टहलने नहीं जा पाई, थकान बहुत थी

ऑफिस का काम भी साथ चलता रहा, ईमेल घर से ही देख लिए।
थोड़ी देर बैठकर स्केच बनाया, मन हल्का हुआ।
मसालेदार खाना आज नहीं खाया, बच्चों ने ज़िद की पर मना कर दिया।

A boy walks along a quiet street lined with trees, carrying a massive bundle of bright pink cotton c

कल बाकी बक्से बांधने हैं।
हाथ को थोड़ा आराम देना है।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →