दुकान में सुबह से शाम तक बैठे रहना पड़ता है, इसी वजह से कमर टेढ़ी होती जा रही थी। आज थोड़ा ध्यान रखा तो फर्क महसूस हुआ। ट्रैक करते हुए आज 2 दिन हो गए हैं, कल से ही शुरू किया था फिर से।

– सुबह दुकान खोलने से पहले 10 मिनट सीधे खड़े होकर स्ट्रेच किया
– ग्राहक ना हो तो बीच-बीच में उठकर काउंटर के पास थोड़ा टहलती रही
– कोहनी के पास हल्की खुजली हुई, ज्यादा नहीं बढ़ी, क्रीम लगा ली
– शाम को दुकान बंद करके घर आई तो ब्रेड का आटा गूंध कर रख दिया, कल सुबह बेक होगा
– हिसाब की कॉपी भी महीनों बाद फिर से निकाली, पिछले हफ्ते का जोड़ बाकी था वो आज पूरा किया
त्वचा फिलहाल ठीक ही चल रही है, बस बैठने का तरीका सुधारना असली काम है। कल भी यही दोहराना है।
