← सूची

शरीर का समय ›रोज़ की दिनचर्या

फ़ोन में अलार्म लगाया, आज से

आज सुबह दुकान खोलते ही फ़ोन में अलार्म लगा दिया, हर घंटे पर उठने के लिए। पहले हिसाब लिखने बैठती थी तो घंटों पता ही नहीं चलता था, कमर अकड़ जाती थी।

अलार्म बजा तो उठी, थोड़ी देर खड़ी रही, फिर वापस बैठ गई। बीच में ग्राहक आ गया और बात में उलझ गई, उस बार उठना छूट गया… बाकी बार याद रहा।

शाम को ब्रेड का आटा गूंधते वक्त भी वही महसूस हुआ, झुककर काम करने में कमर खिंचती है। स्टूल की ऊँचाई फिर से देखनी होगी।

हिसाब की डायरी आज बिखरी नहीं, साथ ही लिखी। धीरे-धीरे सब जम रहा है जी।

कमेंट 2

  • बादलमन10.31 22:57

    झुककर आटा गूंधने में कमर खिंचना मुझे भी होता है

  • कच्ची कैरी11.01 01:15

    खड़े रहने से शाम को पैर सूज जाते हैं

सभी पोस्ट देखें →