बारिश शुरू होते ही कोहनी और गर्दन पर खुजली फिर लौट आई।
मंगलवार रात 2 बजे नींद टूट गई।
दफ्तर की AC 24 डिग्री पर चल रही है, त्वचा और रूखी हो जाती है।
इस हफ्ते मॉइस्चराइज़र 4 बार लगाया, फिर भी हाथ (खिंचे-खिंचे) से लगते रहे।
– सोमवार: कोहनी हल्की लाल
– बुधवार: गर्दन पर खुजली, रात को क्रीम 2 बारा लगाई
– शुक्रवार: थोड़ा बेहतर, पर नींद अब भी टूट रही है
एक शादी में मसालेदार खाना हो गया, अगले दिन हाथ में हल्की खुजली महसूस हुई।
अगले हफ्ते (क्रीम लगाने का समय) एक घंटा पहले करके देखूंगी।
