इस हफ्ते ऑफिस में मीटिंग्स ज्यादा रहीं, शाम को हाथ फिर लाल हो जाते थे। बच्चों का स्कूल भी खुल गया है तो सुबह की भागदौड़ में मॉइश्चराइज़र लगाना भूल जाती हूं।
शनिवार को हमेशा की तरह पहाड़ी ट्रैक पर गए। पसीना सूखते ही गर्दन पर खुजली शुरू हो गई।
इसी बीच शादियों के कार्ड आने लगे हैं। सोच रही हूं फुल स्लीव्स पहनूं या मैनेज कर लूं।
– ऑफिस डेस्क पर छोटी क्रीम रखनी शुरू की
– रात को नहाने के बाद ही क्रीम लगाना तय किया
– नींद अभी भी टूट-टूट के आ रही है

अगले हफ्ते सुबह जल्दी उठकर पहले मॉइश्चराइज़र लगाने की कोशिश करूंगी।
