← सूची

शरीर का समय ›साप्ताहिक डायरी

सुबह की भागदौड़ में क्रीम भूल गई

इस हफ्ते सच में समय नहीं मिला। दोनों बच्चों का स्कूल प्रोजेक्ट था, ऑफिस में डेडलाइन भी थी। सुबह क्रीम लगाने का समय सिर्फ 4 दिन मिला, बाकी 3 दिन भूल ही गई।

हाथ की खुजली शनिवार रात को सबसे ज़्यादा थी, करीब 2 बजे तक जागी रही। सुबह फिर पहाड़ पर निकल गई, 3 घंटे चली, पसीने से थोड़ी जलन हुई पर बर्दाश्त हो गई।

इस महीने 3 शादियां भी सिर पर हैं –
– फुल स्लीव्स वाला कुछ ढूंढना है
– कोहनी का पैच अभी भी लाल है, पिछले हफ्ते जैसा ही
– किसी ने पैच छुपाने के लिए कुछ आज़माया हो तो बताइए

अगले हफ्ते रात 9 बजे का अलार्म लगाकर क्रीम लगाना शुरू करूंगी। किसी ने कहा था – ‘रात में नारियल तेल लगाने से थोड़ा आराम मिलता है’ – वो भी आज़माऊंगी।

ट्रेकिंग के बाद किसी की स्किन बिगड़ी हो तो बताइए, धूप और पसीने के बाद आप लोग क्या करते हैं?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →