इस हफ्ते सोचा था रोज़ चलूंगी, पर काम इतना आया कि सिर्फ 2 दिन ही निकल पाई।
रात में हाथ की खुजली फिर बढ़ी, बैठे-बैठे काम करने से भी होता है क्या, किसी को पता है
नाइट क्रीम अब 10 की जगह 9 बजे लगाना शुरू किया, फर्क अभी नहीं कह सकती
ब्रेड बेक करते वक्त ओवन के पास काफी देर खड़ी रही, बाद में हाथ में गर्मी सी लगी
हिसाब की डायरी फिर से खोली, क्रीम-दवाई पर महीने का खर्च देखकर थोड़ा अटपटा लगा
अगले हफ्ते रोज सुबह 10 मिनट टहलने की कोशिश करूंगी, ताकत एकदम से नहीं आएगी पर शुरुआत तो हो
लंबी पोस्ट के लिए माफी
