आज क्रीम लगाना शुरू किए 9 दिन हो गए।
सुबह बच्चों को स्कूल भेजने की भागदौड़ में अक्सर भूल जाती हूं, तो फ्रिज के दरवाज़े पर टाइमर लगा दिया (देखते हैं कितने दिन याद रहता है)।
मंगलवार को हाथ की खुजली बहुत बढ़ी, रात 2 बजे उठ गई। बुधवार से थोड़ा हल्का हुआ। शनिवार पहाड़ी ट्रेक पर गई, पसीना निकलने से गर्दन पर लाल निशान आए, लौटकर ठंडे पानी से धो लिया।
ऑफिस में भी इस हफ्ते डेडलाइन का दबाव रहा। अगले महीने 2 शादियां हैं, हाथ ऐसे ही रहे तो ब्लाउज़ में दिखेंगे, यही सोच रही हूं अभी से।
अगले हफ्ते रात की क्रीम का टाइम बदलकर देखना है, 9 बजे की जगह 10 बजे, सोने से ठीक पहले।
ट्रेकिंग के बाद स्किन के लिए किसी ने कुछ अलग तरीका अपनाया है क्या, बताइए ज़रा।
