← सूची

शरीर का समय ›साप्ताहिक डायरी

बार-बार क्रीम लगाते-लगाते थक गई

कोहनी और गर्दन पर खुजली फिर शुरू हो गई है।
कल रात बीच में नींद टूट गई, बस यही वजह थी।
सुबह दफ्तर पहुंची तो AC में बैठते ही स्किन और रूखी हो गई।
मॉइस्चराइज़र लगाया, थोड़ी देर बाद फिर वही हाल!
लंच के बाद 2 बारा लगाया, शाम को फिर लगाना पड़ा।
घर आकर आइने में देखा तो गर्दन पर हल्की लाली भी दिख रही थी।

– उमस बढ़ी तो खुजली भी साथ बढ़ गई
– AC में बैठे रहने से रूखापन अलग परेशान करता है
– क्रीम बार-बार लगाओ तो भी टिकती ही नहीं

त्योहारों का सीज़न शुरू हो रहा है, घर में मिठाई-पकौड़े बन रहे हैं।
सबके साथ बैठकर खाने का मन तो करता है, पर डेयरी और मसाले से हाथ खींचना पड़ता है।
इतने महीने शरीर काफी हद तक स्थिर था, अब ये उमस सब हिला रही है।
रात को कमरे में थोड़ी नमी कम करने की कोशिश करूंगी, बाकी तो बस झेलना ही है।

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →