← सूची

शरीर का समय ›साप्ताहिक डायरी

इस हफ्ते नींद फिर बिगड़ी

इस हफ्ते दफ्तर में काम का दबाव कुछ ज्यादा ही रहा।
रात को सोने का समय भी रोज़ पीछे खिसकता गया, कल तो पूरे 1 बजे लाइट बंद हुई।

कलाई और गर्दन के पास हल्की लाली रही, खासकर बुधवार-गुरुवार को ज्यादा महसूस हुई।
2 दिन night cream लगाना भूल गई, बच्चों को सुलाते-सुलाते खुद ही सो गई थी।

शुक्रवार शाम थोड़ा वक्त मिला तो पुराना film camera उठाकर गली में 20 मिनट घूम आई, बहुत दिनों बाद।
सड़क किनारे वाला पुराना पेड़ अभी भी वहीं है, बस पत्ते कुछ ज्यादा झड़ गए हैं।

इस हफ्ते का हिसाब मोटा-मोटा यही रहा:
– नींद: औसतन 5-6 घंटे
– night cream: 5 में से सिर्फ 3 दिन
– टहलना: 1 बार

अगले हफ्ते रात 10:30 बजे का reminder लगाकर देखूंगी, शायद उतने से थोड़ा फर्क पड़े।
मेरे केस में शायद यही सबसे पहले टूटता है, नींद का समय।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →