← सूची

शरीर का समय ›साप्ताहिक डायरी

काम के तनाव में पहला हफ्ता

इस हफ्ते ऑफिस में डेडलाइन वाले दिन ज़्यादा रहे, असर सीधा हाथ की स्किन पर दिख गया।

सोमवार – रात को क्रीम लगाना भूल गई, गर्दन पर हल्की खुजली रही।
मंगलवार – बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद थोड़ी देर टहली, बारिश की वजह से जल्दी लौटना पड़ा।
गुरुवार – ऑफिस की AC वाली सीट पर पूरा दिन बैठना पड़ा, कोहनी के पास सूखापन बढ़ गया।
शुक्रवार – पुराना फिल्म कैमरा लेकर गली के कोने तक गई, रील अभी बची थी तो कुछ फ्रेम खींच लिए।

कुल मिलाकर सोने का समय 9 बजे से हटकर करीब 1 बजे तक पहुंच गया, शायद यही सबसे बड़ी वजह रही होगी।

अगले हफ्ते से क्रीम का समय पहले जैसा 10 बजे पर वापस ले जाने की कोशिश करूंगी।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →