← सूची

शरीर का समय ›साप्ताहिक डायरी

मेज़ पर क्रीम रखनी शुरू की

इस हफ्ते कोहनी और गर्दन पर खुजली फिर लौट आई। बरसात की नमी असर दिखा रही है।

रात को बीच में नींद टूट जाती है, हाथ खुजाते हुए ही आँख खुलती है।

दफ्तर की एसी से स्किन और रूखी हो गई।
– बैग में मॉइस्चराइज़र रखना शुरू किया
– लंच के बाद एक बार और लगाया
– त्यौहार वाले हफ्ते में मसालेदार खाना टाला, थोड़ा मुश्किल रहा

घर में सामान भी समेटना है, डिब्बे उठाते हाथ में हल्की जलन होती है।

अगले हफ्ते दफ्तर की मेज़ पर भी एक ट्यूब रखने वाली हूँ, ताकि बार-बार बैग तक न जाना पड़े।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →