खुजली का हफ्ता हल्का रहा, बस गर्दन पर थोड़ी सी।
– सुबह वॉक पर निकली, दूर नहीं गई पर निकली
– शाम को स्केचबुक उठाई, बहुत दिनों बाद हाथ चला
– किताब भी शुरू कर दी, अभी पहला हिस्सा ही है
– नौकरी वाला एक फॉर्म भर के भेजा, जवाब का इंतज़ार अभी बाकी है
ताकत वाला हिस्सा समझ नहीं आता अब भी। जिम का मन नहीं करता, घर पर हल्की स्ट्रेचिंग से शुरू करूं शायद। किसी को पता है घर पर शुरुआत कैसे करते हैं बिना भारी सामान के।
क्रीम अब बिना सोचे लगती हूं, आदत बन चुकी है। स्किन फिलहाल शांत है, मौसम बदलते ही पता चलेगा।
अगले हफ्ते किताब आगे बढ़ाऊंगी, वॉक भी थोड़ा लंबा करने की सोच है।
