आज सुबह क्रीम लगाई, शाम को भी लगा ली। 4 दिन से डिब्बी तक हाथ नहीं गया था, आज से फिर शुरू किया।
हफ्ता ऐसा निकला कि याद ही नहीं रहा। ऑफिस की भागदौड़, बच्चों का टिफिन-स्कूल, ऊपर से दिवाली की सफाई वाली खुजली कलाई पर अभी भी थोड़ी बाकी है। इसी बीच रूटीन पूरा छूट गया था।
परसों स्वेटर के कॉलर से गर्दन में खुजली हुई थी। आज अलमारी से पुराना सूती दुपट्टा निकाला, गले में लपेट लिया। बच्चों को स्कूल छोड़ने तक पहने रखा, ठीक लगा!
आज की बाकी बातें –
– कलाई पर चूड़ियां नहीं पहनी
– नाखून फिर से काट दिए, छोटे कर लिए
– घड़ी वापस कलाई पर बांधी, देखना है कुछ होता है क्या
– रात की क्रीम का डिब्बा अब टेबल पर रख दिया, अलमारी में नहीं
सोचा अब से रोज़ की बातें एक जगह लिख लूंगी, कल पर नहीं टालूंगी।
गर्दन अभी ठीक है। कलाई का हिसाब कल सुबह देखूंगी।
