← सूची

जीवन का समय ›विकास योजना

[घर-गृहस्थी] सामान समेटने का तीसरा दिन

आज सामान समेटने का तीसरा दिन था।
शिफ्टिंग में अब बस 18 दिन बचे हैं।

आज का हिसाब:
– 4 बक्से पैक होकर तैयार
– पुरानी अलमारी से 3 बैग कपड़े निकाले, दान में देने हैं
– स्टोर रूम से स्केचबुक वाला डिब्बा भी मिल गया, कोई दस साल पुराना होगा

उसमें से सिर्फ 2 स्केचबुक रखे, बाकी सब कबाड़ी वाले को देने के लिए अलग रख दिए। इतने साल की चीज़ें एक साथ छोड़ना अजीब लगा, पर नए घर में जगह कम है तो सब नहीं ले जा सकते।

पैकिंग में आज करीब 2 घंटे निकल गए। ऑफिस का काम भी साथ चल रहा था इसलिए रफ्तार धीमी है।

कल किचन का सामान देखना है, वही हिस्सा सबसे मुश्किल लग रहा है।

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →