आजकल काम इतना अजीब चल रहा है, कभी 3 दिन लगातार डेडलाइन पे डेडलाइन आती है।
फिर अचानक पूरा हफ्ता खाली, कुछ समझ नहीं आता क्या करूं?
पहले सोचा खाली दिनों में आराम ही करूंगी, पर 2 दिन बाद वो भी बोरिंग हो गया, मतलब कुछ ना कुछ चाहिए ही चाहिए।
तो कल से एक छोटा नियम बनाया, सुबह 9 बजे उठकर पहले 20 मिनट कुछ ना कुछ हाथ से बनाना।
आज ब्रेड बनाई, बहुत दिन बाद ओवन चलाया, बीच में गैप ज़्यादा हो गया था, आटा ठीक से नहीं फूला, फिर भी गरम गरम खाया तो अच्छा लगा।
कल क्या बनेगी पता नहीं, बस रोज़ 20 मिनट का ये हिस्सा फिक्स रखना है।
साथियों, आप लोग खाली दिन कैसे मैनेज करते हैं, कोई फिक्स रूटीन है क्या?
बहुत लंबा हो गया, माफ़ करना।
