शिफ्टिंग से पहले सामान कम करने का सोचा था।
पहले अलमारी खोली। साल भर से जो चीज़ें छुई ही नहीं थीं, वो अलग रख दीं।
कुछ चीज़ें पड़ोस में बांट दीं। पुरानी किताबें और खाली डिब्बे कबाड़ी को दे दिए।
कमरा थोड़ा हल्का लगने लगा (सच में)।
पर [आधा काम] अभी भी बाकी है। बच्चों की पुरानी ड्रॉइंग्स और मेरी स्केचबुक्स कोने में अब भी पड़ी हैं। उनको हटाने का मन नहीं हो रहा।
अगले वीकेंड में बाकी सामान भी निपटाने का इरादा है।
