संडे ट्रेक का दूसरा महीना शुरू हो गया है.
पहले महीने में सिर्फ 3 बार गई थी. इस महीने अब तक 4 बार हो चुकी हैं.
आज सुबह 6:30 बजे निकली. बच्चे दोनों घर पर ही रहे, आज अकेले गई. करीब 2 घंटे में लौट आई.
चढ़ाई में सांस पहले से कम फूली. पिछली बार बीच रास्ते में बैठना पड़ा था, आज नहीं बैठी.
आज का हिसाब –
– दूरी: करीब 5 किमी
– समय: 2 घंटे
– पानी की बोतल: 1
अक्टूबर में शादियां लगातार हैं, 3 अलग-अलग घरों की. पहली अगले हफ्ते ही है. पूरे दिन खड़े रहना है, इसलिए स्टैमिना पर काम कर रही हूं.
अगले संडे का अलार्म भी 6 बजे का लगा दिया है.
