← सूची

जीवन का समय ›विकास योजना

[पैसा] RD की किस्त 2 महीने रोकी

नौकरी बदलने की तैयारी चल रही थी, पर पैसे का हिसाब अभी ठीक से नहीं बैठाया था। आज बैठकर पूरा हिसाब निकला।

हर महीने RD में 3000 जाता है, वो अगले 2 महीने के लिए रोक दिया। जितने दिन आवेदन और इंटरव्यू का दौर चलेगा, उतने में हाथ में थोड़ा ज्यादा रखना ठीक लगा। बैंक वाले को कल सुबह बोलना है।

बचत खाते में से 15000 अलग निकाल कर रख दिए, सिर्फ इमरजेंसी के लिए। बाकी से महीने का खर्च चलेगा।

– RD की किस्त: 2 महीने के लिए रोकी
– इमरजेंसी साइड में रखे: 15000
– बाकी से रोज़ का खर्च चलाना है

RD पूरी तरह तोड़ने का मन नहीं है, बस 2 महीने के लिए रोका है। नौकरी लग गई तो वापस चालू कर दूंगी।

कमेंट 1

  • गुलाबीधूप10.16

    RD को भी ब्रेक मिल गया

सभी पोस्ट देखें →