← सूची

जीवन का समय ›सीख की नोटबुक

नए कपड़ों की डबल रिंस, टॉक से सीखा

पिछले हफ्ते एक टॉक सुन रही थी, सेंसिटिव स्किन के लिए कपड़ों को लेकर कुछ टिप्स बता रहे थे। एक बात अभी तक अटकी हुई है — नए कपड़े पहनने से पहले [डबल रिंस] करके धोने चाहिए, वरना डिटर्जेंट का रेसिड्यू स्किन पर रगड़ता रहता है।

शादियों का सीज़न चल रहा है तो घर में नए जोड़े, बच्चों के भी नए कपड़े लगातार आ रहे हैं। पहले तो जल्दी से धो के पहना देती थी।

इस बार सबके नए कपड़े ठीक से रिंस करके सुखाए। गले और कलाई के पास जो हल्की खुजली रहती थी, वो [कम] लगी इस बार!

अभी पक्का नहीं कह सकती, थोड़े और मौकों पर आज़मा के देखूंगी।

किसी और ने भी नए या सिंथेटिक कपड़ों से ऐसा कुछ नोटिस किया है क्या?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →