एक टॉक में सुना कि एक्सरसाइज़ से पहले अपनी मौजूदा ताकत देख लेनी चाहिए, वरना कहाँ से शुरू करें पता ही नहीं चलता।
घर पर यही आज़माया –
– ब्रेड प्रूफ़ करने वाला टाइमर लेकर पानी की बोतल दोनों हाथ में पकड़ी
– दायाँ हाथ ज़्यादा देर टिका, बायाँ जल्दी छूट गया
– टाइपिंग वाले दिन हाथ जल्दी थकते हैं, खाली दिन में ऐसा नहीं होता
अभी सिर्फ़ देख रही हूँ कि हालत क्या है, एक्सरसाइज़ अभी शुरू नहीं की।
पहले यह पता होना ज़रूरी लगा कि शुरुआत कहाँ से है।
