रोज़ काम का प्रेशर एक जैसा नहीं रहता, कभी ढेर सारा आ जाता है कभी कुछ नहीं,
और स्किन ठीक होने के बाद भी शरीर में वो पुरानी ताकत नहीं लगती, शुरुआत कहां से करूं समझ ही नहीं आता था।
एक वीडियो में सुना कि एक्सरसाइज़ शुरू करने से पहले उस दिन की एनर्जी लेवल चेक करनी चाहिए, गोल पहले नहीं।
मैंने रोटी का आटा गूंधते वक्त ही हाथ की ताकत परख ली, हाथ भारी लगे तो सिर्फ हल्का स्ट्रेच, ठीक लगे तो थोड़ा ज़्यादा।
काम कम हो तब मूड भी ठीक रहता है, इसलिए वही टाइम मूवमेंट के लिए रखने लगी हूं, बजट की डायरी भी उसी वक़्त लिखती हूं।
बड़ा फर्क अभी नहीं दिखा, बस हर दिन एक ही जोश से शुरू करने का प्रेशर हट गया।
आप लोग एनर्जी कम हो तब क्या करते हो, रुक जाते हो या हल्का करके भी करते हो?
