ऑफिस का स्ट्रेस चेहरे पर कैसे उतरता है, ये सवाल कई दिनों से मन में था।
एक वीडियो देखते हुए एक पॉइंट पर बात अटक गई- कॉर्टिसोल बढ़ने पर स्किन बैरियर की लिपिड लेयर कमज़ोर पड़ती है, और नींद की टाइमिंग गड़बड़ होने से ये असर और बढ़ जाता है।
मेरे केस में शायद यही हो रहा हो, ऐसा लगा। सोने का टाइम रोज़ थोड़ा-थोड़ा पीछे खिसकता जा रहा है, और उन्हीं दिनों गाल की खुजली भी बढ़ी हुई महसूस होती है।
वीडियो में बताए तरीके लिख रही हूं-
– सोने से पहले फोन-लैपटॉप बंद करने का फिक्स टाइम रखना
– रात का मॉइस्चराइज़र हल्के हाथ से लगाना, रगड़ना नहीं
– स्ट्रेस वाले दिन खाली पेट सोने से बचना
अभी फिक्स टाइम वाला पॉइंट ही ट्राई कर रही हूं। बैरियर और नींद का ये कनेक्शन पहले इस तरह सोचा नहीं था, इसलिए यहां लिख रखा है।
