फ्रीलांस का काम कभी बहुत ज़्यादा, कभी बिलकुल खाली।
खाली दिन में सोचती हूं आज से रूटीन शुरू करूंगी, फिर पहले ही दिन ज़्यादा कर लेती हूं और अगले कई दिन शरीर दुखता है।
कुछ दिन पहले एक टॉक में सुना कि जिनकी ताकत बहुत कम है उनके लिए “एक दिन ज़्यादा” से “रोज़ थोड़ा” ज़्यादा काम का है।
तब से यह कर रही हूं –
– रोटी का आटा गूंथते वक्त कंधे और कलाई वैसे भी हिलती हैं, उसी बीच थोड़ा जान-बूझकर हिलाती हूं
– काम कितना भी हो, हरकत रोज़ करनी है, चाहे कितनी भी छोटी क्यों न हो
– हिसाब की किताब में एक कोना इसी के लिए रखा है, बस टिक लगाती हूं
बात थोड़ी लंबी हो गई शायद, माफ़ करना।
बड़ा रूटीन बनाने से पहले यह छोटी आदत डालना ज़्यादा काम की बात लगी।
