कल रात एक webinar सुना, WFH वालों के लिए posture पर था।
पूरा नहीं सुन पाया, बीच से जुड़ा, फिर भी कुछ बातें अटक गईं।
speaker की मुख्य बातें –
– लंबे समय बैठे रहने की problem screen की height से ज़्यादा hip के angle से आती है
– कुर्सी पर पीछे झुककर बैठने से hip बंद हो जाता है, कंधे अपने आप आगे आ जाते हैं
– टाइमर लगाकर उठने की जगह किसी काम से जोड़ना बेहतर टिकता है, जैसे पानी पीने जाना या दरवाज़े तक चलना
यही सुनते ही अपनी बैठक याद आ गई।
अपने हिसाब से एक चीज़ जोड़ी। शाम को कैमरा लेकर गली में निकलना पहले से करता था, अब निकलने से ठीक पहले खड़े होकर कंधे पीछे खींचता हूँ, फिर निकलता हूँ। फोटो खींचने के बहाने चलना भी हो जाता है।
अभी packing चल रही है, शिफ्ट होने से पहले सामान कम कर रहा हूँ, तो उठने-बैठने का मौका वैसे भी बढ़ गया है। शायद इसीलिए पीठ इस हफ्ते हल्की लग रही है।
