एक टॉक में दफ्तर की AC वाली ड्राईनेस पर एक बात मिली, लिख के रखनी थी।
सुबह एक बार क्रीम लगाना काफी नहीं होता, ये पहली बार समझ आया। AC में लगातार बैठे रहने से हवा की नमी कम होती रहती है, सुबह लगाई क्रीम दोपहर तक खत्म हो जाती है।
तरीका सीधा बताया गया था —
– हर 2 घंटे पर हल्की क्रीम फिर से लगाना, मोटी लेयर नहीं
– डेस्क पर एक छोटी ट्यूब रखना, ताकि बार-बार उठना न पड़े
– कोहनी और गर्दन पहले, बाकी जगह बाद में

कल से यही आज़मा रही हूं। कोहनी की खुजली अभी भी है, पर पिछले हफ्ते जितनी तेज़ नहीं!
बरसात की नमी और AC की सूखी हवा, दोनों साथ में स्किन को अलग-अलग तरफ से परेशान करती हैं। ये जोड़ पहले कभी ध्यान में नहीं आया था।
