आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। इस महीने 3 शादियां हैं। पिछले हफ्ते एक शादी में भारी सनस्क्रीन लगाया, शाम को हटाते वक्त गाल पर हल्की जलन हो गई।
फिर एक स्किन चैनल पर वीडियो देखा। कुछ पॉइंट काम के लगे-
– ऑयल क्लींजर से हल्के हाथों से मसाज, रगड़ना नहीं
– गुनगुने पानी से धोना, गर्म पानी बिल्कुल नहीं
– तौलिये से थपथपाना, पोंछना नहीं
– (3 मिनट के अंदर) मॉइस्चराइज़र लगाना जरूरी है
ये आखिरी पॉइंट मुझे पता ही नहीं था! इतने साल से मन करे तब क्रीम लगाती थी।
अगली शादी में यही तरीका आज़माऊंगी। टाइम कम मिलता है, जल्दी वाला रूटीन ढूंढ रही हूं आजकल।
