← सूची

जीवन का समय ›सीख की नोटबुक

डिब्बे पैक करते वक्त हाथ पकड़ने का तरीका सीखा

घर से काम करने के साथ-साथ शिफ्टिंग के लिए सामान भी पैक कर रही हूं इन दिनों।
डिब्बे बांधते-बांधते हाथों की स्किन रगडने लगी थी, खासकर टेप वाली उंगलियों पर।

एक पैकिंग रील में यही दिक्कत दिखी तो टिप्स नोट कर लीं-
– टेप बार-बार एक ही उंगली से मत खींचो, हथेली से दबाओ
– डिब्बे के किनारे पर सीधी पकड़ मत बनाओ, बीच में कपड़ा या दस्ताना रखो
– हर डिब्बे के बाद हाथ ढीले छोड़ो, मुट्ठी बंद करके मत रखो
– खत्म होते ही क्रीम लगाओ, बाद के लिए मत टालो

पहले लगता था ये सब वक्त की बर्बादी है, पर स्किन ठीक रहने से पैकिंग भी तेज़ हो गई।
बैठे-बैठे टाइप करने से वैसे ही कलाई तंग रहती है, ये आदतें उसमें भी काम आ रही हैं।

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →