← सूची

जीवन का समय ›सीख की नोटबुक

शादियों के सीजन का लिफ़ाफ़ा बजट सीखा

शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस महीने ही 4 शादियां हैं। हर बार लिफ़ाफ़े में कितना डालूं, यही सोचकर उलझन होती थी।

बच्चों को सुला के रात को एक पैसे बचाने वाला वीडियो चैनल देख रही थी। उसमें एक तरीका बताया – पूरे महीने के लिए एक फिक्स amount अलग रख दो, (चाहे कितनी भी करीबी शादी हो उससे ऊपर मत जाओ)।

लिखकर रख लिया –
– हर शादी का बजट पहले से तय
– नकद अलग लिफ़ाफ़े में रखा
– amount खत्म तो बाकी में सिर्फ शगुन

अभी तो लिफ़ाफ़ा बना के रख दिया है। महीने के आखिर में पता चलेगा टिकता है या नहीं।

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →