बारिश के बाद अब त्योहार वाला मौसम भी आ गया।
हर साल यही होता है, पहले कोहनी और गर्दन में खुजली, फिर मिठाई-पकौड़े का सीज़न आते ही थोड़ी और बढ़ जाती है।
इस बार एक तरकीब आज़माई।
घर में सब्ज़ी में तेज़ मसाला डालने से पहले थोड़ा हिस्सा अलग निकालकर हल्के मसाले में बनाया।

मां ने कहा,
“थोड़ा फीका लगेगा शुरू में, आदत हो जाएगी।”
सच में 5 दिन बाद फर्क दिखा।
रात को उतनी खुजली नहीं हुई जितनी पिछले त्योहार में हुई थी।
डेयरी अभी भी पूरा नहीं छोड़ पाई, बस मात्रा थोड़ी कम कर दी है।
छोटी सी बात है, पर इस बार लिख के रखना चाहा।
