पिछले हफ्ते पैकिंग के बीच ब्रेक में एक shorts वीडियो देखा, घर से काम करने वालों के लिए posture पर।
मुख्य बात यह थी – हर 50 मिनट में कम से कम एक बार उठना। टाइमर लगाना। खड़े होकर सिर्फ 1 मिनट चलना भी ठीक है।
दूसरी बात – कंधे को कान से दूर रखना। टाइप करते वक्त अक्सर कंधे ऊपर खिंच जाते हैं, पता ही नहीं चलता।
तीसरी – मॉनिटर की ऊपरी लाइन आँख के लेवल पर, नीचे नहीं। लैपटॉप सीधे टेबल पर रखकर काम करने से गर्दन हमेशा झुकी रहती है, यह बात वीडियो में साफ दिखी।
टाइमर लगाकर 3 दिन ट्राई किया। शुरू में भूल जाता था, अलार्म बजने पर भी काम में लगा रहकर बंद कर देता था। चौथे दिन से थोड़ा ध्यान रहने लगा।
डब्बे पैक करते वक्त वैसे भी बार-बार उठना पड़ता है, तो आदत डालने का यही सही समय लग रहा है।
