← सूची

जीवन का समय ›सीख की नोटबुक

घर बदलने से पहले वाला पैसा नियम सीखा

पिछले शनिवार एक extra लेक्चर था, basic money management पर।
फीस नहीं थी, बैठ गई।

एक बात अब तक दिमाग में अटकी है।

शिफ्टिंग जैसे बड़े बदलाव से पहले कम से कम 3 महीने का खर्चा अलग रखना चाहिए, emergency के नाम पर।

मेरे पास अभी इतना नहीं है।

पर टारगेट साफ हो गया।

पुरानी किताबें, बुनाई का एक्स्ट्रा सामान बेच कर जो पैसा आएगा, उसी डिब्बे में डालूँगी।

सार यह है, घर बदलने से पहले पैसे से भी थोडा हल्का होना ज़रूरी लग रहा है।

कमेंट 4

  • खुशबू10.09

    पुरानी किताबें और बुनाई का सामान बेच कर उस emergency वाले डिब्बे में पैसा डालने का plan बहुत practical लगा, ऐसी छोटी-छोटी चीज़ें ही असल में काम आती हैं। मेरे साथ भी कुछ वैसा ही हुआ था, जब मेरी skin का flare-up बहुत बढ़ गया था तब एक ही महीने में क्लिनिक 4 बार जाना पड़ा और क्रीम अलग से, पूरा budget हिल गया था। उसी के बाद समझ आया कि अलग से एक छोटा सा fund होना कितना ज़रूरी है, अब थोड़ा-थोड़ा करके

  • दिल से10.10

    अच्छी बात, शुक्रिया जी

  • खुशबू10.13

    मुझे लगता है shifting से पहले पूरा emergency fund जमा होना हर स्थिति में possible नहीं होता, हालात अलग-अलग होते हैं। मेरे case में (itna wait karte to shifting kabhi hoti hi nahi), isliye kam fund mein hi nikalna pada.

  • → खुशबूसुकूनलेखक10.16

    शायद थोड़ा सा तो बचा ही सकती थीं जी

सभी पोस्ट देखें →