पिछले हफ्ते यूनिवर्सिटी के एक लेक्चर में एक सीधी तरकीब सुनी।
बोलने वाले ने कहा, जब दिमाग़ बहुत तेज़ भागे तो हाथ को कोई दोहराने वाला काम दे दो, सांस खुद उसी की लय से जुड़ जाएगी।
शाम को बुनाई करते हुए आज़माया।
एक ओर सलाई से टांके बुनते हुए सांस अंदर।
दूसरी ओर बुनते हुए सांस बाहर।
शुरू के राउंड में ध्यान भटक गया, टांका कहाँ तक बुना यह भी भुल गई!
पर थोड़ी देर बाद सच में दिमाग़ थोड़ा शांत हो गया।
कल क्या पढ़ना है, यह सोचना भी कुछ देर के लिए रुक गया।
लिखने वाला तरीका पहले आज़माया था, यह उससे अलग है पर साथ भी चल सकता है।
रात में बुनाई का सामान हाथ में हो तो यह भी एक रास्ता है!
