पिछली बार मैंने लिखा था कि किताबों में से सिर्फ वही रखूँगी जिनमें हाशिये पर अपने नोट्स हैं। बाकी किताबें पैक करके अलग रख दूँगी, यही सोच थी।

छँटाई अब पूरी हो गई है।
नियम पूरी तरह नहीं निभ पाया। इन वजहों से:
– कोर्स की एक किताब अभी भी क्लास में काम आ रही है, उसमें हाशिये का नोट नहीं है फिर भी रखनी पड़ी।
– एक किताब सहेली ने गिफ्ट की थी, उसमें भी कोई नोट नहीं, पर उसे छोड़ने का मन नही हुआ।
बाकी किताबों के लिए वही तरीका अपनाया जो कमेंट में किसी ने बताया था, गिनती छोड़ कर हाथ से उठा कर तय करना। लिस्ट बना कर हर किताब परखने में जो समय लगता था, इस बार उससे बहुत कम लगा।
नोट्स वाली किताबें अलग बाँध दी हैं, बाकी किताबें अलग डिब्बे में पैक कर दी हैं। डिब्बों पर नाम लिख दिया है ताकि नए घर में खोलते वक्त उलझन न हो।
नियम पूरी तरह नहीं चला, पर काम आसान हो गया, यही सीख रही।
