बस में आते-जाते अक्सर फ़ोन में कुछ ना कुछ देखती रहती हूँ, पिछले हफ़्ते ऐसे ही एक छोटा वीडियो देखा जिसमें बैठे-बैठे साँस गिनने का तरीका बताया गया था। पहले कभी ध्यान नहीं दिया था कि साँस लेने और छोड़ने की गिनती अलग-अलग रखी जा सकती है।
तरीका सीधा था, चार गिनती तक साँस भीतर खींचो, फिर उससे ज़्यादा गिनती में धीरे-धीरे बाहर छोड़ो। वीडियो में बस इतना ही कहा गया था, “साँस को थोड़ा धीरे लो, जल्दी मत करो”।
शनिवार को एक सहेली की शादी में जाना था, अकेले जाना था इसलिए हॉल के गेट पर कुछ देर खड़े-खड़े थोड़ी घबराहट हो रही थी। वहीं लाइन में खड़े होकर यही तरीका 4 बार दोहराया। बहुत बड़ा फ़र्क तो नहीं आया, पर हाथ-पैर की बेचैनी थोड़ी कम लगी, अंदर जाने का मन थोड़ा सध गया।
रोज़ करने लायक है या नहीं अभी पता नहीं, पर भीड़ में अकेले जाने से पहले ये एक काम की तरकीब लगी। बाकी दिन में भी try करके देख रही हूँ।
इतना ही था आज का सीखा हुआ, बाकी सब ठीक-ठाक चल रहा है।
