आज मौसम जैसे हल्की धूप, पर हवा बिलकुल नहीं।
त्वचा 3 हफ्ते से शांत है, यही सोचकर सुकून है।
पर बदन में ज़ोर नहीं लगता, सीढ़ी चढ़ते हुए भी सांस फूल जाती है, कहाँ से शुरू करूं समझ नहीं आता।
पिछले हफ्ते 2 दिन लगातार काम आ गया, फिर 5 दिन कुछ नहीं आया, freelance में यही चलता रहता है।
बीच में एक दिन रोटी की जगह ब्रेड बनाई, आधा घंटा गूंधती रही, वो वक्त अच्छा लगा।
खर्चे की डायरी फिर से लिखनी शुरू की है, आज तीसरा दिन है, देखना है कितने दिन चलती है।
मांसपेशी के लिए कोई हल्का उपाय हो तो बताइए जी।
