← सूची

मन का समय ›आँसुओं की कहानियाँ

स्कूल फंक्शन से पहले कलाई पर दाने

बेटी के स्कूल एनुअल फंक्शन में अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं। साड़ी भी तय कर ली है, ब्लाउज़ भी सिल गया है। पर हाथ की कलाई पर 2 दिन से दाने वापस आ गए हैं।

रात 2 बजे नींद टूट गई थी, खुजा-खुजा कर हालत खराब कर ली। सुबह ऑफिस के लिए तैयार होते वक्त हाथ छुपाने का मन कर रहा था।

काम का प्रेशर, बच्चों का होमवर्क, घर का बाकी सब अपनी जगह है। वीकेंड ट्रेक का प्लान भी कैंसिल करना पड़ा, पसीना आते ही जलन शुरू हो जाती है इन दिनों।

routine अभी शुरू ही किया है, इतनी जल्दी बदलाव की उम्मीद भी नहीं थी। फिर भी मन गिर जाता है जब ऐसे मौके पर ही स्किन साथ नहीं देती।

अगले महीने 2 और शादियां हैं, वहां भी यही सोच रहेगी शायद। फिलहाल तो बस किसी तरह ये हफ्ता निकालना है।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →