← सूची

मन का समय ›आँसुओं की कहानियाँ

शादी से लौटकर आस्तीन अब भी जल रही

पहले यहाँ लिखा था कि इस महीने की तीसरी शादी में फिर आस्तीन खींचती रही थी।

कल रात 11 बजे घर पहुँची।

हॉल में AC था पर इतनी भीड़ थी कि अंदर से पसीना आ ही गया। पूरे टाइम आस्तीन नीचे खींचती रही, ऊपर से फिर ठीक करती रही, साथ में मुस्कुराना भी नहीं भूलना था।

घर आकर सबसे पहले बाथरूम गई। बाजू देखी तो लाल हो गई थी, थोड़ी जल भी रही थी।

बच्चे सो चुके थे। पति ने पूछा, कुछ हुआ क्या। बोल दिया नहीं कुछ नहीं, बस थक गई हूं।

क्रीम लगाई, लाइट बंद करके लेट गई। पर नींद देर से आई।

सुबह बेटी ने पूछा मम्मी रात को कितनी देर खड़ी रही थी। बोल दिया थोड़ी देर, पूरी बात नहीं बताई।

थकान शादी की नहीं थी। ये रोज़ का यही छुपाना, यही संभालना, इससे थक गई हूं।

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →