← सूची

साथ चलें ›खुली गपशप

शादी में कोई पूछ बैठे तो क्या बोलूं

इस बार बारिश शुरू होते ही गर्दन के पीछे और दोनों कोहनियों के मोड़ पर खुजली फिर से शुरू हो गई है, करीब 3 हफ्ते से यही हाल है, रात को सोते वक्त ब्लाउज़ का कपड़ा जरा सा भी छू जाए तो नींद टूट जाती है, कई बार तो बहोत ज़्यादा हो जाती है। बचपन में भी कुछ साल यही दिक्कत रही थी, फिर करीब 30 साल तक कुछ नहीं हुआ, तो इस उम्र में अचानक दोबारा शुरू होने पर समझ ही नहीं आ रहा कि क्या करूं।

घर का सारा काम, बहू-बेटे के बच्चों को संभालना, यह सब खुद ही करती हूं, तो साबुन-सर्फ और मसालों से हाथों का वास्ता दिन में कई बार पड़ता है। हल्दी और नीम का लेप 2 बार लगाकर देखा, पहले 2-3 दिन थोड़ा आराम लगा, फिर वापस वैसे का वैसा हो गया, अब समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या आज़माऊं।

असली परेशानी यह है कि अगले महीने भतीजे की शादी है, वहां बाजू खुले रहेंगे, और अगर किसी रिश्तेदार की नज़र पड़ गई और पूछ बैठे तो क्या जवाब दूं, समझ नहीं आ रहा।

रात को नींद भी देर से आ रही है, शायद इसी वजह से या फिर यूं ही, पता नहीं। किसी को भी कभी ऐसे किसी फंक्शन में जाना पड़ा है क्या इस हाल में, तो सामने वालों को क्या बोलकर टाल दिया आपने?

कमेंट 1

  • निखार12.17

    हल्दी-नीम से थोड़ा आराम मिलता है, (फिर लौट आती है) मेरे साथ भी यही हुआ था

सभी पोस्ट देखें →