कल रात नींद नही आ रही थी, तो बेटे के फोन में वो पुराने सामान वाली साइट खोलकर बैठ गई, बस समय काटने के लिए, वहीं एक सिलाई मशीन दिख गई, बिल्कुल नई जैसी लग रही थी, पास वाले मोहल्ले से कोई बेच रहा था, दाम भी सिर्फ 800 रुपये मांग रहे थे।
सुबह पति जी के साथ जाकर देख आई, मशीन ठीक चल रही थी, तो ले ही आई।
मतलब नौकरी के लिए तो फिर से कोशिश कर रही हूं, 3 जगह फॉर्म भरे हैं अब तक, उम्र इतनी हो गई तो थोड़ा डर भी लगता है, पर सोचा घर बैठे सिलाई-बुनाई भी चल जाए तो…
भतीजे की शादी अगले महीने है, हाथ के दाग की चिंता अलग से लगी ही रहती है, पर आज इस मशीन को देखकर मन थोड़ा हल्का हुआ।

बस इतनी सी बात थी, सबको बताने का मन हुआ।
