आज सुबह से ही सिर घूम रहा है।
इस महीने में अब तक 2 शादियां attend कर चुकी हूं, अगले संडे को तीसरी है।
दोनों बच्चों का स्कूल भी साथ चल रहा है, homework, tiffin, सब कुछ manage करना पड़ता है। काम से 6 बजे free होती हूं तो उसके बाद भी laptop खोलना पड़ता है क्योंकि client का deadline है।
शनिवार को trek जाना था, पिछले 2 हफ्ते से plan कर रही थी। लेकिन उसी दिन शादी निकल आई तो trek cancel करना पड़ा।
सच बताऊं तो थोड़ा गुस्सा भी आ रहा है खुद पर, हां बोल देती हूं हर चीज़ के लिए, फिर बाद में खुद ही परेशान होती हूं।
रात को सोने से पहले हाथों में थोड़ी खुजली भी शुरू हो जाती है, शायद थकान की वजह से।
इतना सब एक साथ कैसे मैनेज होता है, समझ नहीं आ रहा। शादी का invite ना कैसे बोलूं, कोई तरीका है क्या जिससे रिश्ता भी ना बिगड़े?

