← सूची

साथ चलें ›खुली गपशप

शादियों में हाथ ढकूं या खुला रखूं?

आजकल शादियों का सीज़न शुरू हो गया है, एक के बाद एक invitation आते जा रहे हैं। मेरी स्किन अभी recovery के शुरुआती स्टेज में है, हाथों और गर्दन पर निशान अभी भी साफ दिखते हैं।

पिछली शादी में मैंने full sleeves पहनी थीं, गर्मी में बहुत परेशानी हुई! पसीना आते ही खुजली शुरू हो गई थी।

अब समझ नहीं आ रही, अगली शादियों में क्या करूं। हाथ (ढकूं) तो गर्मी और खुजली का डर है, खुला रखूं तो लोग देखेंगे और पूछेंगे कि यह क्या हुआ है।

बच्चों को तैयार करना, फंक्शन में जाना, ऊपर से यह टेंशन अलग।

आप लोग ऐसे मौकों पर कैसे मैनेज करते हैं? कोई हल्का कॉटन फुल स्लीव्स वाला ऑप्शन है जो स्किन को सूट करे?

कमेंट 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →