
आज सुबह अचानक एक पुरानी कॉलेज फ्रेंड का मैसेज आया।
पूरे 15 साल बाद।
पहले तो समझ ही नहीं आया कौन है।
फिर profile photo देखकर याद आया।
लिखा था –
“तुम याद आ रही थी आज”
बस इतना ही।
कोई खास बात नहीं, कुछ बताया भी नहीं क्यों याद आई।
मैं उस वक्त बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी, मैसेज बाद में ऑफिस पहुंचकर पढ़ा।
अभी तक सोच रही हूं जवाब में क्या लिखूं।
कितना अजीब लगता है ना, बरसों कोई बात नहीं होती और फिर एक दिन अचानक याद आ जाना।
आप लोगों के साथ भी होता है क्या कभी ऐसा?
