← सूची

साथ चलें ›खुली गपशप

शादियों के सीजन में वीकेंड ट्रेक कैसे मैनेज करूं?

Sleepy Dog lying down on the floor.

आजकल हर वीकेंड पर किसी ना किसी की शादी लग जाती है, और साथ में trek वाला प्लान भी लगातार टूट रहा है।

ऑफिस से लौटकर बच्चों का होमवर्क, फिर शादी की तैयारी, गिफ्ट के बारे में सोचना, क्या पहनना है ये सब में ही पूरी शाम निकल जाती है।
पिछले वीकेंड भी ग्रुप के साथ trek पर नहीं जा पाई।

सच कहूं तो (trek वाला दिन) ही वो दिन होता है जब दिमाग थोड़ा हल्का लगता है।
बाकी दिनों में बच्चों और काम के बीच सांस लेने की फुर्सत भी मुश्किल से मिलती है।

अभी और invite आते जा रहे हैं, और हर एक में जाना possible नहीं है, ये मुझे पता है।
पर मना करने में अजीब सा लगता है, जैसे रिश्ता ठीक से निभा ही नहीं रही!

इतना सब एक साथ मैनेज करना सच में मुश्किल हो जाता है।

आप लोग कैसे तय करती हैं कि किस शादी में जाना है और किसमें नहीं? और trek या अपने लिए वक्त इस सीजन में कैसे बचा पाती हैं?

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →