← सूची

साथ चलें ›खुली गपशप

हल्दी-नीम से भी आराम टिका नहीं

बरसात शुरू हुए कुछ हफ्ते हो गए और गर्दन के पीछे, कोहनी के मोड़ पर वही खुजली फिर से शुरू हो गई है, ब्लाउज़ का कपड़ा जहां-जहां छूता है वहां तो और भी ज़्यादा।

बचपन में यही परेशानी थी, वो तो कोई 30 साल पुरानी बात है, फिर इतने सालों तक कुछ नहीं हुआ, अब इस उम्र में 2 बारा शुरू हो जाएगा ये सोचा नहीं था।

हल्दी और नीम पीस के लगाया था, दो-3 दिन थोड़ा आराम भी लगा, फिर वैसा ही हो गया, समझ नहीं आ रहा कि क्या ठीक हो रहा है और क्या नहीं।

घर का सारा काम, बर्तन-कपड़े, नाती की देखभाल, सब में हाथ पानी-साबुन में ही रहते हैं, मसाला छूने से जलन और बढ़ जाती है।

अगले महीने भतीजे की शादी है, हाथ खुले रहेंगे, कोई निशान देखकर पूछ ले तो क्या बताऊं समझ नही आ रहा, बस मन थोड़ा भारी सा हो रहा है आजकल।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →