← सूची

साथ चलें ›खुली गपशप

हल्दी नीम से थोड़ी राहत, फिर वही

बरसात के मौसम में गर्दन और कोहनी की सिलवट में फिर से बहुत खुजली होने लगी है।

बचपन में कुछ साल यही तकलीफ रहती थी, फिर लंबे अरसे तक कुछ नहीं हुआ, अब इस उम्र में 2 बारा शुरू हो गया तो समझ नहीं पा रही हु।

घर के काम में हाथ पानी-साबुन और मसालों में लगे ही रहते हैं, शायद इसी वजह से ज्यादा बढ़ जाता है।

किसी के कहने पर हल्दी और नीम का लेप लगाकर देखा, कुछ दिन तो थोड़ा आराम जैसा महसूस हुआ, फिर वापस वैसा ही हो गया।

रात को नौकरी वाली वेबसाइट खंगालते-खंगालते नींद भी देर से आती है, शायद उसका भी कुछ असर पड़ता होगा।

Walking Path

अगले महीने भतीजे की शादी है, वहां हाथ खुले ही रहेंगे, कोई निशान देखकर पूछ बैठा तो क्या बोलूंगी, यही सोचकर मन थोड़ा भारी हो जाता है।

बस सबको बता दूं सोचकर लिख दिया।

टिप्पणियाँ 0

  • अभी कोई टिप्पणी नहीं।
सभी पोस्ट देखें →