वीकेंड पर ट्रेक पर गई थी दोस्तों के साथ।
रास्ता वही पुराना वाला था, जो पहले बहुत आसानी से निकल जाता था।
इस बार घुटनों में अजीब सा खिंचाव महसूस हुआ। सांस भी जल्दी फूलने लगी, बीच में रुकना पड़ा!
बच्चों को संभालना, ऑफिस का काम, ऊपर से ये थकान भी। रुक कर सोचने का टाइम ही नहीं मिलता।
पहले वीकेंड ट्रेक मेरे लिए रिचार्ज होने जैसा था। अब लगता है (पहले जैसा साथ) शरीर नहीं दे रहा।
क्या ये सिर्फ उम्र की वजह से है या किसी और वजह से भी हो सकता है?
आप लोग कैसे मैनेज करते हैं, जब शौक और शरीर की [लिमिट] टकरा जाए?
