आजकल शादियों का सीजन चल रहा है।
invite पर invite आ रहे हैं।
पिछले वीकेंड मैं पहाड़ पर नहीं जा पाई।
जबकि ट्रेक ही वो समय है जब सिर एकदम हल्का हो जाता है।
सुबह जल्दी निकलना, अपने पैरों की आवाज़ सुनना, ये सब अरसे से नहीं हो पाया।

काम, बच्चों का स्कूल-होमवर्क, और अब शादियां, साथ में मैनेज करना मुश्किल हो गया है।
ऊपर से स्किन की रिकवरी अभी शुरू ही की है, रूटीन टूटा तो फिर से हाथ लाल हो जाते हैं।
शादी में जाना तो है, पुरानी दोस्त की बेटी की शादी है, मना नहीं कर सकती।
पर लगातार इतने फंक्शन में अपने लिए वक्त (बिल्कुल) नहीं बचता।
ऐसे शादियों वाले महीने में वीकेंड रूटीन कैसे मैनेज करूं, समझ नहीं आ रहा।
थोड़ा वक्त निकालने का कोई तरीका है क्या?
